गाजीपुर : समाज हित में कार्य कर रहा ब्रह्महर्षी वेलफेयर एसोसिएशन : रासबिहारी
जमानिया ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए नैतिक

संवाददाता/गाजीपुर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक जमानियां क्षेत्र के चकमेदिनी – 2 गांव में संपन्न हुई। जिसमें संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी तथा समाजहित में कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर जनपद के अलावा प्रदेश के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। गाजीपुर में संगठन का विस्तार करते हुए नैतिक राय को जमानियां ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और समाज के लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री रासबिहारी राय ने कहा कि ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन लगातार समाजहित में कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य शिक्षा, सामाजिक सहयोग, संस्कार एवं समाज के सम्मान को आगे बढ़ाना है। बैठक में प्रमुख से जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद राय, जिला महामंत्री सुनील राय, जिला संगठन मंत्री राजू राय, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी प्रधान हिमांशु राय, जिला मीडिया प्रमुख रामप्रवेश राय, जिला मीडिया प्रभारी विवेकानंद राय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं जिला संरक्षक जमुना राय और संचालन जिला महामंत्री सुनील राय ने किया। इसी बीच संगठन की विभिन्न गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा सदस्यता अभियान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। समापन जय भगवान परशुराम एवं जय भूदेव समाज के नारों के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।



