Slide 1
Slide 1
गाजीपुरस्वास्थ्य

गाजीपुर:जिलाधिकारी ने टीबी मुक्त ग्राम पंचायत को किया सम्मानित

100 दिवसीय सघन टीबी अभियान व टीबी मुक्त ग्राम पंचायत तथा प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति पत्र

सीएमओ ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को पुष्प व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

गाजीपुर। विश्व टी बी दिवस जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में आडिटोरियम हाल निकट विकास भवन में मनाया गया। इस वर्ष 104 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किए गए हैं।जिलाधिकारी ने 104 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत को गांधी कि प्रतिमा और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पीछले वर्ष 12 ग्राम पंचायत टी बी मुक्त घोषित किए गए थे। इस वर्ष 10 ग्राम पंचायत को सिल्वर के लिए चयन किया गया। 94 ग्राम पंचायत रजत के लिए चयन किया। जिसमें बाराचवर में पिहुली, बिरनो में माधोपुर मिश्रौली, देवकली में शिवदासीचक, भंवरकोल में गोड़ी खास, कण्डा में लीलापुर, कासिमाबाद में रोहिली, रेवतीपुर में सुगवलिया, सादात में वीरभानपुर, सैदपुर में इचवल ,जमानिया में रामपुरसलेमपुर को सिल्वर गांधी  कि प्रतिमा और प्रमाण पत्र दिया गया।

वहीं इस वर्ष रजत के लिए 94 ग्राम पंचायत चयनित किए थे। जिसमें सदर में 07 ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर कि ग्राम प्रधान श्रीमती कल्पना यादव को गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण पत्र दे कर जिलाधिकारी  द्वारा सम्मानित किया गया। बाराचवर में 05, टी बी मुक्त ग्राम पंचायत, भदौरा में 04 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत,विरनो में 02 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत, देवकली में 18 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत,भांवरकोल में 08 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत, जखनियां में 01 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत, करण्डा में 12 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत, कासिमाबाद में 09 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत, मनिहारी में 04 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत,मरदह में 05 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत , मोहम्मदाबाद में 11टी बी मुक्त ग्राम पंचायत, रेवतीपुर में 04 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत,सादात में 03 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत, सैदपुर में 03 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत, जमानियां में 08 टी बी मुक्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को आर्यका अखौरी जिलाधिकारी एवं संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर द्वारा गांधी जी कि प्रतिमा और प्रमाण दे कर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने 05 टी बी मरिजो को पोषण पोटली का वितरण किया
इसी क्रम जिलाधिकारी द्वारा टी बी मरिजो को गोद ले कर पोषण पोटली देने वाले निक्षय मित्र को भी सम्मानित किया । जिसमें स्तुति राय,निशांत सिंह सामिल,आरती सिंह है। इस के साथ ही 100 दिवसीय सघन टी बी खोज अभियान में प्राईवेट सेक्टर में नि:शुल्क एक्स-रे करने वाले संस्थान विनय कुमार यादव को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें जिला क्षयरोग केन्द्र के डाक्टर मिथिलेश कुमार सिंह, राघवेन्द्र शेखर सिंह, अनुराग पाण्डेय, सुनील वर्मा, संजय यादव, महेश कुशवाहा,महताब खा, वैंकटेश शर्मा,अलीम,अंजू सिंह, स्वर्ण लता सिंह, राहुल पांडेय को सम्मानित किया।इस कार्यक्रम का संचालन डाक्टर मिथिलेश कुमार सिंह जिला कार्यक्रम समन्वयक द्वारा किया गया।

विश्व टी बी दिवस एवं टी बी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर सुनील पाण्डेय ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी का पुष्प व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसी तरह अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार,जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति चौरसिया, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्या का पुष्प कुछ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित स्वागत किया। इस कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर मनोज कुमार सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रभुनाम, समस्त सी एच ओ,बी पी एम,बी सी पी एम,एच ई ओ, ए आर ओ,अधिक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी, क्षयरोग विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button