
वाराणसी।भाजपा महानगर द्वारा मंगलवार की सायं “एक राष्ट्र – एक चुनाव” को लेकर प्रबुद्ध समागम कमिश्नरी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व वक्ता राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी थे। प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रेरणा से देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। जिन्होंने एक देश में दो विधान – दो निशान नहीं चलने देने की बात को लेकर अपना बलिदान कश्मीर की धरती पर जाकर दिया था। कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस को किसी प्रकार की नैतिकता का अधिकार नहीं है कि संविधान के बारे में बात करें। क्योंकि तत्कालीन इंदिरा गांधी की सरकार को बचाने के लिए, संविधान में संशोधन करने के लिए शनिवार और रविवार को भी विधानसभा लोकसभा तथा राज्यसभा में विधेयक पारित करने का काम किया है तथा 10 अगस्त रविवार के दिन राष्ट्रपति का कार्यालय खुलवाकर उस विधेयक पर दस्तखत कराने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया था।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि 4 से 7 लाख करोड रुपए चुनाव में खर्च होते हैं। यदि वन नेशन वन इलेक्शन के तहत विधानसभा और लोकसभा का चुनाव एक साथ होगा तो लगभग साढ़े चार लाख करोड़ रुपए की बचत होगी, जो हमारे देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में काम आएगा। प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्चन किया।कार्यक्रम का संचालन नवीन कपूर तथा धन्यवाद प्रकाश सेंट्रल बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष मुरलीधर सिंह ने किया एवं कार्यक्रम का संयोजन नवीन कपूर व एडवोकेट अशोक जाटव ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, महापौर अशोक कुमार तिवारी, पूर्व राज्यमंत्री व विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह रघुवंशी, पूर्व एमएलसी डॉक्टर वीणा पांडेय, कमिश्नरी बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल पांडेय, नम्रता चौरसिया, निर्मला सिंह पटेल, प्रेम प्रकाश कपूर, विद्यासागर राय, चंद्रशेखर उपाध्याय, विनोद गुप्ता, सीए कमलेश जी, होटल एसोसिएशन के गोकुल शर्मा, एडवोकेट मुरलीधर सिंह, प्रदीप नारायण सिंह, एडवोकेट अश्विनी राय, एडवोकेट दुर्गा प्रसाद, एडवोकेट दिनेश सिंह, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, अशोक पांडेय, जगदीश त्रिपाठी, राहुल सिंह, अशोक पटेल, आत्मा विश्वेश्वर, एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव, एडवोकेट अशोक जाटव, साधना वेदांती, अभिषेक मिश्रा, रेणुका जायसवाल, विभव सिंह, नीरज जायसवाल, डॉ अनुपम गुप्ता, बृजेश चौरसिया, दिलीप साहनी, नरसिंह दास, लालजी गुप्ता, चंद्र विजय सिंह, सहित महानगर के सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षद गण सहित मंडलों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट – सुशील कुमार मिश्रा




