Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ : यूथ मेला का भव्य आयोजन

सतीश कुमार पांडेय/मऊ। गुजराती स्मारक शिक्षण सेवा संस्थान  द्वारा विकास खंड दोहरीघाट के ग्राम पंचायत – बनकटा (बहरामपुर) में यूथ मेला का भव्य आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया युवाओं द्वारा संवैधानिक मूल्यों पर गीत, संगीत, डांस भाषण के माध्यम से अपनी बात को रखा नाटक प्रस्तुत किया। यूथ मेले में युवाओं ने समाज में समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुता जैसे संवैधानिक मूल्यों का उज्जल चित्रण किया. कार्यकम कि शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से किया गया, उसके उपरांत राष्ट्रगान गाकर कार्यकम कि शुरुआत की गयी, कार्यक्रम में सस्था सचिव विवेक कुमार पाण्डेय ने संस्था, गुजराती स्मारक शिक्षण सेवा संस्थान की उपलब्धियों एवं विजन मिशन को बताया। संस्था एक न्यायसंगत, समतामूलक एवं विकसित समाज की कल्पना करता है। जहा प्रत्येक ब्यक्ति को समाज में प्रगति करने, भाग लेने और योगदान करने का अवसर मिल सके। यह भी कहा की संस्था समाज को सशक्त बनाना चाहती है विशेष तौर पर दलित वंचित, महिलाओ, बच्चों, युवाओं एवं हाशिये पर पड़े लोगो के लिए,कार्यक्रम में युवाओं ने संविधान ने हमें  हक़, अधिकार और कर्तब्यय दिए है ।जिसका हमें अपने समाज में एवं खुद में मूल्यों को स्थापित करना चाहिए तब जाकर खुद में और समाज में बदलाव आ सकेगा। कार्यक्रम में संविधान की उदेशिका पर चर्चा किया गया और लोगो को इस उदेशिका की शपथ भी दिलाई गयी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित  युवाओं को संविधान की उदेशिका के साथ प्रमाण पत्र से सम्मानित भी किया गया।  इस कार्यक्रम में आदरणीय नवीश जी एवं आदरणीय धनंजय राय जी, आदरणीय सीताराम यादव जी, मधुबन थाने से मिशन शक्ति की टीम, ग्राम प्रधान सुरेंद्र तिवारी जी, तथा संस्था से सुर्मिला, सुमन, विजय यादव, ओमकार, संध्या, प्रियंका, अनीता, युवाओं में पल्ल्वी, आराधना, संजना, सुष्मिता, सोनी, प्रीति, आनंद, शिवम्, आकांक्षा, रानी, नेहा, पलक, रितु, अनामिका,   अचिंत्य, अनुष्का, गरिमा, पूजा, साधना, समेत लगभग 500 से ज्यादा लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button