Slide 1
Slide 1
मऊसाहित्य

मऊ: ब्राह्मण विकास परिषद ने मनाया राहुल सांकृत्यायन की पुण्यतिथि

मऊ। चंद्रभानपुर आजाद नगर कॉलोनी में स्थित कार्यालय पर ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वाधान में महापंडित राहुल सांकृत्यायन के पुण्यतिथि परिषद के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय के अध्यक्षता में मनाई गई।परिषद के संरक्षक राम जी उपाध्याय ने बताया कि महा पंडित राहुल सांकृत्यायन एक महान दार्शनिक इतिहासकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और 34 भाषाओं के जानकार थे उन्होंने बौद्ध धर्म का भी प्रचार प्रसार किया था। ऋषिकेश पांडे ने बताया कि महापंडित राहुल सांकृत्यायन का जन्म ग्राम कनैला जनपद आजमगढ़ में हुआ था।माता का नाम कुलवंती और पिता का नाम गोवर्धन पांडेय था इनका लालन पालन और प्रारंभिक शिक्षा इनके ननिहाल पंदहा रानी की सराय आजमगढ़ हुई थी। ब्राह्मण कुल में पैदा होने के कारण शिक्षा के क्षेत्र में इन्होंने 34 भाषाओं में जानकारी प्राप्त की और भोजपुरी में भी अपने लेख लिखें। कुशाग्र बुद्धि होने के कारण सभी क्षेत्रों में कार्य किया और घूमने को प्राथमिकता थे यहां तक की उन्होंने अथातो  घुमक्कड़ जिज्ञासा नामकुम पुस्तक का भी लेखन किया। उनके पुण्यतिथि को याद करते हुए बताया कि  आजमगढ़ जनपद में ही नहीं पूरे भारत और विदेश में अपने ख्याति प्राप्त की थी । इस अवसर पर विजय शंकर तिवारीअमरनाथ मिश्रा डॉक्टर लक्ष्मी शंकर दुबे रमाकांत तिवारी डॉक्टर पंकज उपाध्याय जयप्रकाश मिश्रा शशिकांत पांडेय सत्येंद्र पांडेय एंव विनोद तिवारी राम भरोसे शुक्ला डॉ बी एन पांडे राम जपित पांडे अलकेंद्र दुबे अमरनाथ मिश्रा जयप्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट- सतीश कुमार पांडेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button