
मऊ। नगर के बुनकर कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस जनों ने धूम धाम से केक काटकर मनाया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा की राहुल गांधी आज देश में आम जनता की आवाज बन गए हैं। राहुल गांधी के प्रयास से ही आज देश में जातिगत जनगणना हो रही है। राहुल गांधी देश के एक मात्र नेता हैं जो की संविधान की रक्षा की बात कर रहे हैं। राहुल किसान मजदूर बुनकर युवा महिला की आवाज मजबूती से सड़क से लेकर सदन तक उठा रहे हैं।पूर्व विधायक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी जनता के न्याय प्रिय नेता बन चुके हैं लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में जनता की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर मैं उनके दीर्घायु जीवन की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।इस अवसर शहर अध्यक्ष सलमान जमशेद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एआईसीसी सदस्य ओमप्रकाश ठाकुर, उमाशंकर सिंह, हरिश्चंद यादव, छोटेलाल, स्वामीनाथ राय, उदय प्रताप राय ,मनोज गिहार, रमन पांडेय, रवि खंडेलवाल, महेंद्र गुप्ता, हफीजुर्रहमान पहलवान, अरविंद शर्मा, रामकरण यादव, संजय यादव, अनस अंसारी, महेंद्र सोनकर, विनोद सूर्यवंशी, अमरनाथ योगी, अनिल जायसवाल, मंसा राजभर ,साधना श्रीवास्तव, मीना भारती, राजू फारुकी, अजित यादव, रविशंकर सिंह, सोहैल नोमानी, अभिषेक यादव, सोहैल अंसारी, फहद कादिर, शाकेब आलम, मोती राम,कन्हैया गोड़, अदित्य यादव, विनोद कुमार, सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।
रिपोर्ट- सतीश कुमार पांडेय




