Slide 1
Slide 1
भदोही

भदोही: क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम एवं बेहतर प्रदर्शन पर एएसपी ने किया पुरस्कृत

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रामलीला मैदान मुंशी लाटपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का किया समापन


आफताब अंसारी
भदोही। आपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस युवाओं और खिलाड़ियों को दुष्प्रभावों से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। एम.आर.सी.सी. क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में पूर्वांचल T20 क्रिकेट महाकुंभ स्थान रामलीला मैदान मूंसी लाटपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम चरण में प्रतियोगिता का फाइनल मैच में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल रहे। मैच की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुई, जहां मुख्य एएसपी द्वारा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है, बल्कि व्यक्ति को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए हर युवा को खेलों में भाग लेकर अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक दिशा में करना चाहिए। क्रिकेट मैच रोमांचक अंदाज़ में संपन्न हुआ, जहां दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दर्शकों में मौजूद विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मैच के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button