चंदौली : पॉजिटिव सोच के साथ करे नव वर्ष की शुरुआत- शमीम सिद्दकी

चन्दौली। नया साल हर किसी के जीवन में एक नई उम्मीद और बदलाव लेकर आता है । इसलिए कुछ लोग इस समय अपने आप को बेहतर बनाने और अपना ख्याल रखने का संकल्प लेते हैं । अगर नए साल पर आप अपने आप से ये वादें करेंगे तो इससे आपकी सेहत के साथ ही पर्सनल लाइफ को भी बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है । उक्त बातें प्रमुख समाजसेवी व जिला पंचायत सदस्य शमीम सिद्दकी ने जनता से अपील करते हुए।उन्होंने कहा कि नए साल का स्वागत लोग बहुत धूमधाम और उत्साह से करते हैं । यह समय होता है जब हम पुराने वर्ष को अलविदा कहते हैं और नए वर्ष का स्वागत करते हैं । न्यू ईयर लोगों के लिए नई उम्मीद लेकर आता है कई लोग अपने जीवन में सुधार लाने के लिए पुरानी गलतियों से सीखने और नए अवसरों को अपनाने का संकल्प लेते हैं।
उन्होंने कहा कि लोगो का उद्देश्य अपने जीवन में पॉजिटिव बदलाव लाना और संतुलन बनाए रखना है । लोग अपने करियर, स्वास्थ्य और अपने आप को बेहतर बनाने के लिए संकल्प लेते हैं । कुछ लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर संकल्प लेते हैं, जिसमें वजन कम करना भी शामिल है । उन्होंने कहा कि सेहत का ख्याल रखना अगर हमारा शरीर स्वस्थ नहीं है, तो हम किसी भी काम को सही ढंग से नहीं कर सकते । इसलिए इस बार नए साल अपनी सेहत का ध्यान रखने का संकल्प लें
। कहा कि समय बहुत कीमती होता है इसलिए समय का सदुपयोग करना चाहिए । नए साल में यह संकल्प करें कि आप अपने समय का सही उपयोग करेंगे । कई लोग अपने काम को कल पर टालते रहते हैं और समय का सही उपयोग नहीं करते हैं। लेकिन अपने कामों को सही समय पर पूरा करना चाहिए।
उन कामों को प्राथमिकता दें जो आपके जीवन में सफलता की दिशा में मददगार साबित हो सकते हैं । सही समय पर सभी कामों को पूरा करें । पॉजिटिव सोच अपनाएं हमारे सोचने का तरीका हमारी जिंदगी को प्रभावित करता है अगर हम नेगेटिव सोचते हैं, तो हमारी जीवन में निराशा और असफलता का डर बढ़ जाता है इसलिए नए साल में अपने आप से वादा करें कि आप नेगेटिव नहीं बल्कि पॉजिटिव विचारों को अपनाएंगे किसी भी मुश्किल का सामना करने के दौरान यह सोचें कि यह इस अवसर से आपको निराशा नहीं बल्कि कुछ सीखने के लिए भी मिलेगा और आप इस परिस्थिति को साहस और सही तरीके से संभाल लेंगे ।




