Slide 1
Slide 1
चंदौली

शिक्षक की पाती” कार्यक्रम को लेकर  बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक

चन्दौली। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विरोध में चलाए जा रहे “शिक्षक की पाती” कार्यक्रम को लेकर सोमवार को कंपोजिट विद्यालय सिंघीताली में बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न संकुलों से आए शिक्षक प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान संकुलवार जिम्मेदारियां तय की गईं ताकि अभियान को व्यापक रूप से चलाया जा सके। उपस्थित शिक्षकों को पोस्टकार्ड वितरित किए गए। साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में जाकर सभी शिक्षकों से “शिक्षक की पाती” लिखवाएं। जिसे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष को भेजे जाएंगे। निर्णय लिया गया कि सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र और अनुदेशक इस सप्ताह पोस्टकार्ड भेजकर अपनी समस्याओं और मांगों से विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के उच्च पदस्थ लोगों को अवगत कराया जाएगा। निर्णय लिया कि अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले जो भी कार्यक्रम निर्धारित किए जाएंगे, उनमें शिक्षक पूरी सक्रियता के साथ शत-प्रतिशत योगदान देंगे। इस मौके पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला मंत्री सुनील कुमार सिंह, अशोक कुमार, प्रेमचंद सिंह, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र विक्रम सिंह, अटेवा के ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button