
कांग्रेस ने भारत रत्न पंडित मदन मोहनमालवीय बिजली पासी की जयंती संघर्षपूर्ण संकल्प के साथ मनाई
प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर। शहर कांग्रेस कैंप कार्यालय पर भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय व महाराजा बिजली पासी की जयंती तथा भारत रत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि गरिमापूर्ण एवं संघर्षपूर्ण संकल्प के साथ मनाई गई। कांग्रेसजनों ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कहां की भाजपा सरकार द्वारा लगातार संविधान, सामाजिक न्याय एवं ऐतिहासिक विरासत को कमजोर किए जाने पर तीखा प्रहार किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार महापुरुषों के नाम पर केवल दिखावटी राजनीति कर रही है। जबकि उनके विचारों और मूल्यों को योजनाबद्ध तरीके से कुचला जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय शिक्षा, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक थे। आज भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को निजीकरण और अराजकता की ओर धकेल रही है। महाराजा बिजली पासी सामाजिक न्याय और शोषित- वंचित समाज की आवाज थे। जिनके नाम पर आज की सरकार सिर्फ वोट की राजनीति कर रही है। कांग्रेस पार्टी ऐसे पाखंड को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
नगर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने लोकतंत्र और संविधान की मजबूती के लिए जीवन समर्पित किया। आज भाजपा सरकार संविधान की आत्मा पर लगातार हमले कर रही है। कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहां कि देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक विभाजन और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस पार्टी महापुरुषों के विचारों को हथियार बनाकर जनआंदोलन को और तेज करेगी।




