Slide 1
Slide 1
धर्मभदोही

भदोही: घोसिया में हिम्मतगंज से निकला अखाड़ा,चेयरमैन पति एबरार अहमद ने की सरबराही

चेयरमैन पति एबरार अहमद को साफा बांध कर बख्शी गई इज्जत

आफताब अंसारी
भदोही। नगर पंचायत घोसिया से मोहर्रम की छठीं तारीख को अखाड़ा हिक्मत गंज वार्ड नंबर 10 से निकलने वाले दुलदुल जुलूस का बेबी एबरार चेयरमैन घोसिया द्वारा फीता काटकर कर रवाना किया गया। जुलूस ताजिया मार्ग से जामा मस्जिद होते मेन मार्केट से तकिया मिश्रानी होते हुए पुनः उसी जगह आकर समाप्त हुआ जुलूस में तीनों अखाड़े के खलीफा व सभासदगण आदि गणमान्य लोग शामिल रहे। वहीं जुलूस की सरबराही चेयरमैन बेबी एबरार पति एबरार अली ने की तो वहीं जुलूस के लोगो ने उन्हें साफा बांध कर इज्जत बख्शी। इस बीच जुलूस में अखाड़े के खिलाड़ियों द्वारा कला कौशल का प्रदर्शन किया गया। जुलूस में या हुसैन की सदायें बुलंद होती रही। लोगो ने नवास-ए-रसूल इमाम आली मुकाम जिगर गोश-ए-बतूल सैयदना इमाम हुसैन को छलकते हुए आंखों से नजरान-ए-अकीदत पेश की गई।जुलूस शकुशल संपन्न होने पर चेयरमैन बेबी एबरार व चेयरमैन पति एबरार अली ने थाना प्रभारी औराई एवं पुलिस प्रशासन का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button