Slide 1
Slide 1
राजनीति

देवरिया : बूथ अध्यक्ष चुनावी महासमर के होते हैं सेनापति- जयप्रकाश साहू

भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का हुआ आयोजन

असगर अली, ब्यूरो चीफ/ देवरिया । भाटपार रानी उपनगर स्थित मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज के भीम व्यायामशाला में भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन का आयोजन मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बलिया के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू सहित अन्य अतिथियों के द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जयप्रकाश साहू ने कहा कि बूथ अध्यक्ष चुनावी महासमर के सेनापति होते हैं। बूथ की जीत का सारा दारोमदार बूथ अध्यक्ष के ऊपर रहता है। बूथ अध्यक्ष अपने बूथ पर जितना सक्रिय रहता है उस बूथ पर पार्टी की जीत उतने ही बड़े अंतर से होती है। बूथ अध्यक्ष प्रत्येक मतदाता से नियमित संपर्क बनाए रखता है। मतदाता सूची का सत्यापन एवं अद्यतन कराने में सहयोग करता है। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए प्रेरित करता है। सरकारी योजनाओं एवं संगठन की नीतियों की जानकारी जनता तक पहुंचाता है। बूथ समिति को सक्रिय एवं संगठित बनाए रखता है तथा पन्ना प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं के साथ नियमित बैठक कर संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चुनाव के दौरान बूथ अध्यक्ष पार्टी का चुनाव चिन्ह एवं प्रचार सामग्री को अपने बूथ के प्रत्येक मतदाता तक पहुंचा कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाता से आग्रह करता है। क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि बूथ अध्यक्ष अनुशासन एवं संगठन की गरिमा बनाए रखता है। प्रत्येक मतदाता के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना बूथ अध्यक्ष का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। वह बूथ की जीत को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेवारी मानकर कार्य करता है। सक्रिय बूथ अध्यक्ष संगठन की सफलता का आधार स्तंभ होता है। मजबूत बूथ ,मजबूत संगठन और मजबूत लोकतंत्र का सबसे मजबूत कड़ी बूथ अध्यक्ष ही होता है। बूथ पर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाए रखता है। जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा प्रत्येक बूथ पर 21 कार्यकर्तां डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सोशल मीडिया पर साझा करें। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सम्मेलन के विधानसभा समन्वयक सुरेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप विजय कुमार दुबे, अजय कुमार दुबे, राजकुमार शाही, जयनाथ कुशवाहा, राघवेन्द्र वीर विक्रम सिंह, त्रिपुनायक विश्वकर्मा, डॉ अरविन्द सहाय, डॉ भानु प्रताप सिंह, अश्वनी कुमार सिंह,बिंदा सिंह कुशवाहा, सुशील कुमार शाही,डॉ पवन कुमार राय,सुमेश्वरनाथ तिवारी, उमेश प्रसाद शाही,सुरेंद्र सिंह टुनटुन,दीपक मल्ल पटेल,मनोज वर्मा, अनिल शाही, सीमा कुशवाहा, आनंद पियूष उपाध्याय, अमित शाही, गुड्डू गोस्वामी,आलोक पांडेय, दुर्गा गुप्ता, संजय सिंह सैंथवार, राघवेन्द्र सिंह,हृदय लाल शर्मा, रवि प्रकाश कुशवाहा, सुरेश शर्मा, राजेंद्र जायसवाल,जयप्रकाश तिवारी, सत्येंद्र पांडेय,शशि रंजन तिवारी, जितेंद्र जायसवाल, संतोष शाही, गौतम प्रसाद, जितेंद्र कुशवाहा, राजेश गुप्ता,शिवम् गुप्ता, संतोष पटेल,देवा मौर्य, अजीत शाही सहित बूथ अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button