एक वृक्ष बुजुर्गों के नाम,एक वृक्ष शहीदों के नाम”पंजाबी सभा महानगर आगरा का पर्यावरण को सुरक्षित रखने का अभियान

आकाश वर्मा
आगरा। अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए पंजाबी सभा महानगर आगरा द्वारा शहर के हर क्षेत्र, कॉलोनी, अपार्टमेंट,पार्क,खाली जगहों पर चलाए जा रहे वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत पश्चिमपुरी स्थित कृष्णा पार्क में पंजाबी सभा महानगर आगरा सिकंदरा इकाई द्वारा 21 पौधे लगाकर पार्क को हरा भरा कर प्रदूषण से मुक्त समाज, ऑक्सीजन प्रदान करने वाले ,फल देने वाले, छाया देने वाले वृक्ष लगाए गए। पंजाबी सभा महानगर आगरा अध्यक्ष सर्व प्रकाश कपूर के निर्देशन में सिकंदरा इकाई अध्यक्ष विश्वनाथ जुनेजा की उपस्थिति में बेल पत्र,जामुन,कचनार,खजूर, आंवला,आम आदि पौधे लगाए गए,उपस्थित सभी सदस्यों एवं कॉलोनी निवासियों ने सभी पौधों को संरक्षित कर पेड़ बनाने का संकल्प लिया।पंजाबी सभा द्वारा पूरे जुलाई माह में पौधारोपण कार्य जारी रहेगा।किसी अपार्टमेंट या पार्क में किसी को पौधारोपण करना हो तो पंजाबी सभा पौधे उपलब्ध करवा देगा। रविवार के पौधारोपण कार्यक्रम में बुजुर्ग,बच्चों,महिलाओं ने विशेष रूप से श्रमदान किया।80 वर्षीय दया रानी चावला ने अपनी सास के नाम सावन माह में बेल पत्र का पेड़ लगाया।




