Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़:पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस मनाया गया


आजमगढ़।77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन, आजमगढ़ के परेड ग्राउंड में दिनांक 26 जनवरी 2026 को भव्य परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कारागार मंत्री श्री दारा सिंह चौहान जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का मान-प्रणाम स्वीकार करते हुए समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त आजमगढ़ श्री विवेक, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार द्वितीय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। अतिथि महोदय का स्वागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा किया गया। तदोपरांत मुख्य अतिथि महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा भव्य परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में सम्मिलित 09 टोलियों का नेतृत्व प्रथम परेड कमाण्डर प्रेमसुख दरिया ( प्रशिक्षणाधीन स0पु0अ0), द्वितीय परेड कमाण्डर निरीक्षक शशीचन्द्र चौधरी तथा तृतीय परेड कमाण्डर एस0आई0ए0पी0 अभिषेक कुमार सिंह द्वारा किया गया। परेड में पु0का0, नागरिक पुलिस, सीईआर, एईआर, महिला पुलिस, पीएसी, होमगार्ड्स, सीटीएस सहित पुलिस विभाग के विभिन्न दस्तों ने सहभागिता की। इसके अतिरिक्त वायरलेस, फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड, मोटर साइकिल स्क्वायड, डायल-112 स्कॉर्पियो, ईगल मोबाइल, एंटी रोमियो, सर्विलांस, क्यूआरटी/स्वाट टीम (वज्र), कैमो फ्लाइज वाहन (आधुनिक दस्ता) एवं फायर सर्विस द्वारा आधुनिक पुलिसिंग की प्रभावशाली झलक प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण हेतु प्रेरित करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button