Slide 1
Slide 1
धर्मवाराणसी

काशी की देव दीपावली इस बार रहेगी खास,3D प्रोजेक्शन मेपिंग और लेजर शो की अद्भुत मिलेगी झलक

अर्थ चंद्राकर गंगा घाटों को 25 लाख दियों से सजाया जाएगा

सुशील कुमार मिश्रा /वाराणसी।इस बार की देव दीपावली बहुत ही अद्भुत और खास होने वाली है। इस बार गंगा के अर्ध चंद्राकार घाटों को 25 लाख दियों से सजाया जाएगा। वही थ्रीडी प्रोजेक्शन मेपिंग और लेजर शो की अद्भुत झलक श्रद्धालुओं को अविस्मरणीय अनुभव कराएगी। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि इस वर्ष देव दीपावली के अवसर पर काशी में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की संभावना है।इतनी बड़ी संख्या में आगंतुकों की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर स्थाई प्रशासन व्यापक तैयारियां कर रहा है। ताकि प्रत्येक आगंतुक को सम व सुरक्षित माहौल मिले। प्रदेश के पर्यटन विभाग की ओर से तीन से पांच नवंबर तक काशी के क्षेत्र सिंह घाट और गंगा द्वार पर अत्याआधुनिक थ्रीडी प्रोजेक्शन मेपिंग एवं लेजर शो का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें गंगा, काशी और देव दीपावली की पावन कथा को 25 मिनट का एक लघु शो दिखाया जाएगा। इसमें 17 मिनट की प्रोजेक्शन मेपिंग और 8 मिनट का लेजर शो सम्मिलित होगा। थ्रीडी प्रोजेक्शन मेपिंग के जरिए पौराणिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां होंगी। घाटों पर आधुनिक लेजर तकनीक के माध्यम से विभिन्न छवियां उकेरी जाएंगी। हिंदी में संवाद के माध्यम से संबंधित कहानी बताई जाएगी।एक से चार नवंबर तक गंगा महोत्सव
पर्यटन सूचना अधिकारी नितिन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि देव दिवाली को लेकर गंगा घाटों की साफ सफाई वह सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि 5 नवंबर को होने वाली देव दीपावली से पहले एक से चार नवंबर तक गंगा महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें स्थानीय कलाकार प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से काशी की परंपरा और कल की झलक देखने को मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button