Slide 1
Slide 1
बिहाररोहतास

रोहतास: प्रशासन की लापरवाही, नो एंट्री के बावजूद बड़ी गाड़ियों के प्रवेश करने से बनी जाम की समस्या,आक्रोश

रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट…

रोहतास जिला के डेहरी अनुमंडल अंतर्गत अकोढ़ी गोला मुख्य बाजार जो (आयर कोठा अकोढीगोला, राजपुर अकोढीगोला, सासाराम अकोढीगोला, डेहरी=अकोढीगोला) का केंद्र बिंदु है जहाँ ग्यारह पंचायतों के अलावा अन्य स्थानों से भी प्रत्येक दिन  मार्केटिंग, शॉपिंग, बैंक का काम, ब्लॉक का काम, सरकारी और गैर सरकारी स्कूल, प्लस टू उच्च विद्यालय, मैरिज हॉल , मीटिंग हॉल अन्य बहुत सारी कार्यों के लिए लोग अकोढीगोला आते जाते रहते हैं। इस लोकल बाजार में संकीर्ण जगह होने के कारण बाइक,ऑटो, कार से ही यू ही (ऐसे ही) तुरन्त जाम लग जाता है,अगर इसी बीच में कही से कोई बड़ी गाड़ी आ जाए तो मुसीबत का पहाड़ खड़ा, पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। नो इंट्री के बावजूद इतनी बड़ी क्राउडिंग क्षेत्र में स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण नो एंट्री लागू होने के बावजूद बड़ी गाड़ियों का आवागमन धड़ल्ले से जारी है। बाजार क्षेत्र में रोजाना ट्रक, हाइवा प्रवेश करती हैं, जिससे आए दिन जाम की समस्या और दुर्घटना की संभावना बनी रहती हैं। इस अव्यवस्था से स्थानीय लोगों और दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नो एंट्री का बोर्ड तो लगाया गया है, लेकिन इसकी पालन कराने में प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। बड़ी गाड़ियों के लगातार आवाजाही से बाजार की संकरी सड़कों पर जाम की स्थिति भी बनी रहती है, जिससे पैदल चलने वाले लोग व स्कूली बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार सड़क हादसे में लोग घायल हो चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। ग्रामीणों और व्यवसायियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई जाए और पुलिस बल की नियमित तैनाती सुनिश्चित हो, ताकि दुर्घटनाओं और जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button