Slide 1
Slide 1
गाजीपुरस्वास्थ्य

गाजीपुर: आयुष आपके द्वार,चिकित्सा शिविर में 110 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

गाजीपुरराजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य प्रोफेसर डा.राजेंद्र सिंह के आदेश के अनुपालन में सदर तहसील के ग्राम आलमपट्टी स्थित पंचायत सचिवालय में स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई।जिसमें महिलाओं से जुड़ी बीमारी मॉल न्यूट्रिशन,एनीमिया प्रति जागरूक किया गया। बताया  कि अपने घर में खान पान भोजन में कैसे सुधार कर स्वस्थ रहें। डॉ अवध कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के अभियान के तहत कार्यक्रम किया जा रहा है। स्वस्थ नारी से सशक्त परिवार बनता है। सशक्त परिवार से समृद्ध समाज बनता है। समृद्ध समाज से सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। इस अवसर पर आयुष आपके द्वार के तहत निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 110 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं निःशुल्क दवा वितरण किया गया है। इस चिकित्सा शिविर में प्रमुख रूप से अर्पित सिंह वार्ड ब्वाय,रश्मि भारती नर्सिंग स्टॉफ, डॉ. नीरज इंटर्न, डॉ. विपिन कुमार इंटर्न, डॉ.सुभाष चंद्रा इंटर्न, डॉ.अवध कुमार सिंह हाउस फिजिशियन मौजूद रहकर अपनी सेवाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button