Slide 1
Slide 1
धर्मवाराणसी

वाराणसी:धनतेरस पर्व से पूर्व पुलिस अधिकारियों ने अन्नपूर्णा मंदिर पहुंच लिया सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी

एडीसीपी टी सरवन एवं एसीपी दशाश्वमेध ने महंत शंकरपुरी जी महाराज से भेंट कर वार्ता की

By Editor- सुशील कुमार मिश्रा

वाराणसी।आशुतोष की नगरी में इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम 6 दिन महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। यह पर्व धनतेरस से प्रारंभ होकर गोवर्धन पूजा तक व भैया दूज तक होता है ।इस बार काशी में मां अन्नपूरेश्वरी की स्वर्णमयी प्रतिमा का दर्शन पूजन 18 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 22 अक्टूबर तक चलेगा।धनतेरस पर्व से लेकर भाई दूज तक श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन में मंगलवार को सायं काल  दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीसीपी टी सरवन एवं एसीपी दशाश्वमेध, इंस्पेक्टर तथा थाना चौक इंस्पेक्टर मां अन्नपूर्णा मंदिर के प्रांगण में पहुंचकर मंदिर के महंत स्वामी शंकर पुरी जी महाराज से भेंट कर सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरे की पूरी तरह जानकारी ली।मां अन्नपूर्णा की पांच दिवसीय स्वर्णमयी मूर्ति की दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु इस प्रांगण में पहुंचते हैं जिससे पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था का जायजा लिया तथा महंत जी से विचार विमर्श किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button