
काकोरी /लखनऊ। खेल से एकजुटता की भावना को प्रेरणा मिलती है। खेलो में जातिवाद का कोई स्थान नही होता है। पहलगाम की घटना से पूरे देश मे आक्रोश है। पूरा देश एकजुट है। खेलो के माध्यम से एकता की भावना को बढ़ावा मिलता है ।हम सभी को एकजुट होकर खेलो को बढ़ावा देना चाहिए ।ये बाते पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने जफर अहमद खान मेमोरियल क्रिकेट नाईट टूर्नामेंट के उद्धघाटन के अवसर पर कही। कस्बा में बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में 30 वें जफर अहमद खान मेमोरियल क्रिकेट नाईट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्धघाटन पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के द्वारा किया गया।
खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी देश का नाम पूरी दुनिया मे रौशन कर रहे है। उन युवा खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर आप लोगो को भी खेलना चाहिए। इस क्रिकेट नाईट टूर्नामेंट के आयोजक काकोरी यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रेहान ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग ले रही है। प्रत्येक मैच 10 ओवर का होगा। टूर्नामेंट के फाइनल मैच आगामी 19 मई को होगा। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन राजपूत उर्फ गोपी की गेंद पर बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट की शुरूआत की। इस अवसर पर सदर अहमद खान ,पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि राज लोधी,जितेंद्र निगम,कमलेश लोधी ,नवनीत निगम ,शबाव आरफी ,मिर्जा मुनम बेग ,दयाराम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- इमरान अहमद




