
गाजीपुर (हिंदुस्तान संदेश)।नगर के रौजा स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.राजेन्द्र सिंह के निर्देशन में आज मंगलवार को ग्राम कैथवलिया में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 100 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं निःशुल्क दवा वितरण की गई है। इस चिकित्सा शिविर में प्रमुख रूप से डॉ अवध कुमार सिंह (हाउस फिजिशियन),रूबी सोनकर इंटर्न, प्रतिमा भारती इंटर्न ,रश्मि भारती नर्सिंग स्टाफ, अंगद यादव वार्ड बॉय, आदि नें अपनी सेवाएं दी ।




