
डैफोडिस पब्लिक स्कूल से 20 सदस्यों की टीम हुई रवाना
आशीष कुमार गुप्ता
मिर्जापुर(हिंदुस्तान संदेश)।61 साल बाद उत्तर प्रदेश की मेजबानी में भारत स्काउट्स और गाइड्स के 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी एवं ग्रैंड फिनाले डायमंड जुबली जंबूरी का आयोजन 23 से 29 नवम्बर 2025 तक डिफेंस एक्सपो सेक्टर 15 वृंदावन योजना लखनऊ में किया जा रहा है। जिसका उदघाट्न देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा। जिसमें जनपद मीरजापुर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल से 20 सदस्यों की टीम ए० एल०टी० स्काउट संजय कुमार व एच० डब्ल्यू ०बी०स्काउट सुरेश बिन्द के कुशल नेतृत्व में प्रतिभागिता हेतु मीरजापुर से रवाना हुऐ हैं। सभी प्रतिभागियों को एकेडमिक हेड प्रेरणा आशीष तिवारी, प्रधानाचार्या मिट्ठू बनर्जी, अर्पिता मुखर्जी व उप प्रधानाचार्या सुमिता दत्ता, पूजा अग्रवाल, रिया मैम ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि जंबूरी में सभी प्रतिभागी अपना शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश,प्रदेश व जनपद तथा स्कूल व अपने अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे ऐसी मेरी अग्रिम शुभकामनाएं है।जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप शुक्ला व को-ऑर्डिनेटर स्काउट सी०बी०एस०ई० कृष्ण मोहन शुक्ल ने सभी स्काउटों को जम्बूरी में प्रतियोगिताओं में उच्च शिखर प्राप्त करने हेतु बच्चों को प्रेरित किये।
टीम सदस्यों के रूप में आदित्य ,शान, प्रांजल, अंशु, वेदांश ,कुंज ,यश ,दिव्यराज, कृष्णा ,अक्षांश ,नितिन, सिनवान रिवाशं ,शशांक, शिवांग ,शुभ रेयान ,अर्पित है ।
सभी के उज्जवल भविष्य हेतु विद्यालय की डायरेक्टर अपराजिता सिंह व अमरदीप सिंह ने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए प्रतिभागी एवं स्काउट शिक्षक को बधाई दिये । इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों एवं विश्व के अलग- अलग देशों के लगभग 80 हजार स्काउट्स/गाइड्स प्रतिभाग करेंगे।




