Slide 1
Slide 1
एजुकेशन

गाजीपुर : प्राथमिक विद्यालय मिर्जाबाद में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देता, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व और भविष्य का करता है निर्माण : आलिम हुसैन

त्रिलोकी नाथ राय / गाजीपुर। भांवरकोल ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मिर्जाबाद में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर उत्सवमय नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा कीं। सभी ने एक-दूसरे को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपने दायित्वों और जिम्मेदारियों पर चर्चा की। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मु. आलिम हुसैन ने कहा कि “शिक्षक ही समाज की रीढ़ होता है। शिक्षक केवल बच्चों को किताबी ज्ञान नहीं देता, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार, चरित्र और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षक की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। बच्चों को ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों, अनुशासन, संवेदनशीलता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी शिक्षक का महत्वपूर्ण दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में मु. आलिम हुसैन, माया कुमारी, विश्वामित्र गुप्ता, मीना मौर्या, प्रेमलता आदि ने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button