
गाजीपुर (हिंदुस्तान संदेश)। नगर के रौजा स्थित होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को नवागत बीएचएमएस प्रथम 2025-26 के फाउंडेशन/ओरिएंटेशन प्रोग्राम में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ राजेन्द्र सिंह के दिशा-निर्देश पर छात्र और छात्राओं को बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) के बारे में अवगत कराया। इस विषय के प्रोफेसर डॉ.नितिन त्यागी और डॉ. संज्ञा पटेल ने BLS( Basic life Support) की मूल जानकारी देते हुए CPR का महत्व बताया एवं उसको करने की विधि पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन, वीडियो एवं क्यू कार्ड्स द्वारा प्रदर्शित करते हुए इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया। इसमें छात्र छात्राओं ने अपनी रुचि और जिज्ञासा दिखाते हुए इस विषय को गंभीरता से समझा और चर्चा भी की।




