Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : शिव प्रताप बने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव

गाजीपुर। समाजवादी शिक्षक सभा, उत्तर प्रदेश द्वारा डॉ. शिव प्रताप यादव को समाजवादी शिक्षक सभा, उत्तर प्रदेश में प्रदेश सचिव नामित होने पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। बताया गया कि संगठनात्मक विस्तार के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से समाजवादी पार्टी के शिक्षक सभा में प्रदेश सचिव बनाया गया है। इसके उपलक्ष्य में गाजीपुर समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित कर नवनामित प्रदेश सचिव डॉ. शिव प्रताप यादव को सम्मानित किया गया। डॉ. शिव प्रताप यादव वर्तमान में, पी.जी. कॉलेज मलिकपुरा में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। कहा गया कि नव-नियुक्त प्रदेश सचिव संगठन की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे तथा अधिक से अधिक शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ेंगे। ये अपने अनुभव एवं कार्यकुशलता के माध्यम से शिक्षक हितों के संरक्षण एवं संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। डॉ. शिव प्रताप यादव ने अपने सम्बोधन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होंने सम्मान प्रदान करने हेतु सभी जिला पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों एवं सहयोगियों के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की।‌ इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव सहित जिले के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button