
सुशील कुमार
गया। जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से आज से रामसागर तालाब स्थित गायत्री मंदिर के सामने श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय सेवा शुरू की गई। यह सेवा आगामी 21 सितम्बर 2025 तक निरंतर जारी रहेगी।इस अवसर पर जिले के सभी पेट्रोलियम डीलर्स ने समान योगदान देकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। एसोसिएशन ने विश्वास दिलाया कि श्रद्धालुओं के लिए सर्वोत्तम आतिथ्य सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।एसोसिएशन ने कहा कि यह पहल समाज सेवा और भक्ति भाव का एक छोटा-सा प्रयास है, जो एकता और सहयोग की भावना को दर्शाता है।




