Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : वीर बाल दिवस का हुआ आयोजन, उत्कृष्ट बच्चों को किया गया सम्मानित

प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर। जिला विकास अधिकारी सुबाष चन्द्र सरोज की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में गुरु गोविन्द सिंह के साहिबजादे बाबाफतेह सिंह और जोरावर सिंह की शहादत को सम्मान देने के लिए वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल दीपप्रज्जवलित कर प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया। राजकीय बालिका इण्टर कालेज की बच्चियों ने स्वागत गीत व भाषण प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बीरबाल दिवस के अवसर पर लाईव प्रसारण देखा  सुना गया। कुल 70 छात्र/छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेल, विज्ञान, चित्रकला आदि के उत्कृष्ट बच्चों को मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सरिता अग्रवाल ने कहा 1699 में गोविंद सिंह के द्वारा धर्म की रक्षा हेतु खालसा पंथ की स्थापना की थी। जिला विकास अधिकारी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के छोटे बच्चों ने अपने आस्था और सभ्यता की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। यह उनकी कहानियों को याद करने और जानने का दिन है। कैसे उनकों जिंदा दीवाल में चुनवा दिया। फतेह सिंह की सरसा नदी के तट पर एक लड़ाई के दौरान दोनों सहजादो को मुगल सेना ने बंदी बना लिया था। नगर पालिका अध्यक्ष ने अन्त सभी छात्र/छात्राओं एवं उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button