Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेशक्राइम

आजमगढ़: शादी में डीजे बजाने को लेकर चलीं लाठियां,कई घायल

गोविन्द लाल शर्मा
आज़मगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव में मंगलवार की शाम डीजे बजाने व महिलाओं का वीडियो बनाने को लेकर दो वर्गों में झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट की इस घटना में करीब सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो वर्गों के बीच हुए विवाद को लेकर प्रशासन ने वहां पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव निवासी बरखू के पुत्र राकेश कन्नौजिया की शादी मंगलवार को थी। शाम के समय परिजन डीजे बाजते हुए घर से कुछ दूरी पर लावा लेने गए थे। तभी एक वर्ग के कुछ लोगों ने बीमारी का हवाला देते हुए डीजे की आवाज कम करने की बात कही।इसी दौरान महिलाओं का वीडियो बनाने से मना करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। एक पक्ष से संजना (17), अंगेश (22), संदीप (27), रंजना (19), अनीता (40), रितेश (20) व गोविंदा (25) घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां तनाव को देखते हुए उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही एसएसपी हेमराज मीना ने वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि स्थिति सामान्य हो चुकी है। मुबारकपुर थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि मामला शांत हो गया है। पुलिस बल तैनात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button