
वाराणसी (सुशील कुमार मिश्र)। श्री कमलाकर चौबे आदर्श इंटर कॉलेज ईश्वरगंगी के विद्वान शिक्षक सुबाष चंद्र पाण्डेय द्वारा यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए सामाजिक विज्ञान कक्षा 9 की “कंपलीट कोर्स “अरिहंत प्रकाशन की पुस्तक लिखी है। विद्यालय परिसर में पूर्व शिक्षक विधायक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा द्वारा विमोचन किया गया। डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया यह पुस्तक कक्षा 9 के सामाजिक विज्ञान विषय के लिए बहु उपयोगी सिद्ध होगी। डॉक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा का स्वागत विद्वान लेखक सुबाष चंद्र पाण्डेय ने माल्यार्पण एवं बुके देकर किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रमाकांत मिश्रा, अनिल कुमार पाठक, प्रमोद कुमार सिंह ,आनंद शंकर पांडे, रविकांत त्रिपाठी, रविकांत मिश्रा, प्रशांत कुमार ,तिवारी राकेश, गोस्वामी गौरव दुबे, शिव अधार, डॉक्टर अकेतन, विश्वनाथ पाठक, अमर श्रीवास्तव एवं दर्जनों अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहे।




