Slide 1
Slide 1
देवरियासड़क दुर्घटना

देवरिया:सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल

असगर अली
देवरिया ।जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम रुद्रपुर रोड पर तिवई चौराहे के समीप  सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तिवई पेट्रोल पंप के पास हुई। टक्कर मारने के बाद चार पहिया वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान जोकहा खास, सुरौली निवासी शिव शंकर (45 वर्ष) पुत्र झबु लाल के रूप में हुई है। उनके साथ बाइक पर उनका बेटा संजीव गौतम (23 वर्ष) भी था। शिव शंकर भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के थाना खामपार स्थित एक इंटरमीडिएट कॉलेज में परिचारक के पद पर कार्यरत थे। पिता-पुत्र किसी जरूरी काम से गांव से मुख्यालय जा रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब दोनों तिवई पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सड़क से उठाकर एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शिव शंकर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल संजीव गौतम को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतक शिव शंकर के परिवार में उनकी पत्नी कुसुम देवी और बेटी लक्ष्मी, बेटा आकाश, अमित व संजीव हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल चार पहिया वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दोषी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव जैसे ही गांव पहुंचा परिजनों ने दहाड़ मार कर रोने लगे पूरे गांव में मातम छा गया।उनकी अंतिम संस्कार बरहज के कटईलवा घाट पर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button