Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर: बढ़नपूरा ग्रामप्रधान अवधेश कुशवाहा का निधन,  शोक

गाज़ीपुर। भांवरकोल ब्लॉक अंतर्गत बढ़नपुरा के ग्राम प्रधान अवधेश कुशवाहा के असमय निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान अवधेश कुशवाहा (लालू कुशवाहा) का शनिवार की रात निधन हो गया। निधन की खबर फैलते क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बताया जाता है कि वे अपने क्षेत्र में मिलनसार, ईमानदार और जनता के बीच लोकप्रिय प्रधानों में से एक थे। अपने क्षेत्र के विकास में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई। मौके पर तमाम जनप्रतिनिधि एवं प्रधान संजय कुमार, जिला पंचायत भांवरकोल दुर्गा प्रसाद, रवि, महेशपुर ग्राम प्रधान सहित ग्रामीण मौजूद रहे। उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया । इस दुःखद समाचार से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। घर पहुंचकर लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button