Slide 1
Slide 1
सोनभद्र

सोनभद्र:संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई फरियादियों की समस्याएं

राकेश चंदेल

सोनभद्र। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। ओबरा तहसील में डीएम बीएन सिंह ने पीड़ितों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराया। बाद डीएम ने लगाए गए विभिन्न विभागों के कैंप का निरीक्षण किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी बीएन सिंह, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुुमार सिंह, तहसीलदार आदि ने 52 शिकायतें सुनते हुए मौके पर 3 मामलों को निस्तारित कराया। क्षेत्र में भेजी गई दो टीमों ने दो प्रकरणों को निस्तारित किया। इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 5 मामले निस्तारित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी के समक्ष ग्रामीणों ने केवथा परसोई मार्ग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक न पाए जाने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने शिकायत को संज्ञान लेते हुए कहा कि उक्त सड़क के निर्माण के कार्य की जॉच टीएसी टीम द्वारा करायी जाएगी। अधिशाासी अभियन्ता पीएमजेएसवाई को निर्देशित करते हुए कहा कि जांच में कमी पाए जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पंकज राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, अपर जिला सूचना सूचना अधिकारी आदि मौजूद रहे। राबर्ट्सगंज, दुद्धी व घोरावल में आए 136 मामलों में राबर्ट्सगंज तहसील में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीडीओ ने तहसीलदार अमित कुमार, नायब तहसीलदार के साथ 62 शिकायतें सुनते हुए मौके पर 7 मामलों को निस्तारित कराया। बाद क्षेत्र में भेजी गई तीन टीमों ने तीन प्रकरणों को निस्तारित किया। इसी तरह तहसील घोरावल में प्राप्त 38 शिकायती पत्रा में से 5 व दुद्धी तहसील में प्राप्त 36 शिकायती पत्रों में से तीन प्रकरणों को निस्तारित कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button