Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

मिर्जापुर:काच्चे ही बांस की बहगिया-बहगी लचकच जाए… छठ गीतों से जनपद की गांव-गलियां गुलजार

जिलाधिकारी के निर्देशन में लोगों को आकर्षित करने के लिए घाटों साफ-सफाई के साथ बनाईं गई रंगोली

Report by Tara Tripathi

मीरजापुर।”काच्चे ही बांस की बहंगिया-बहंगी लचकत जाए”……व पहली-पहल हम कईली व,छठी मइया व्रत तोहार”……जैसे अनेक गीतों से जनपद की गांव-गलियां गूंजायमान हो रही है, हर तरफ महापर्व छठ की छठा बिखर रही है। छठव्रती महिलाएं छठपूजा के लिए सभी तैयारियां जोरों पर कर रही है। इसी छठ महापर्व पूजा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के मार्ग-निर्देशन में गंगा नदी के किनारे प्रत्येक महत्वपूर्ण घाटों व ग्रामीण अंचलों के महत्वपूर्ण तालाबों/पोखरों एव‌ सरोवरों की साफ-सफाई कर  छठ पूजा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। छत्र व्रती महिलाओं के पूजा के व्यवस्थाओं में कोई कमी न रह जाए प्रशासनिक अधिकारी घाटों एवं पोखरों का भ्रमण कर जा जायजा ले रहे।नगर क्षेत्र के सभी गंगा घाटों पर तैयारी के बारे में अपर जिलाधिकारी वि0/ रा0 अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन पर गंगा किनारे महत्वपूर्ण घाटों में फतहा घाट, कचहरी घाट, बरिया घाट, पक्का घाट, नार घाट तथा कच्चा पक्का, घाट दीवान घाट विंध्याचल एवं चुनार के बालू घाट, मेडिया घाट व रैपुरिया घाटों पर भी व्रती महिलाओं के पूजा के लिए सज-धजकर घाटों को तैयार किया गया है,  घाटों पर लोगों को आकर्षित करने के लिए बेहतर साफ सफाई कराया गया है तथा रंगोली आदि बनाकर सजाया संवारा गया है। स्नान के उपरांत महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था, एनाउंसमेंट सिस्टम हेतु लाउडस्पीकर मय स्टाफ, गोताखोर एवं पर्याप्त बैरीकेटिंग की व्यवस्था कराई गई है ।ग्रामीण क्षेत्र में प्रमुख तालाबों व सरोवरों पर आवश्यकता अनुसार नाव/ गोताखोर, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाएं कर घाटों को पूजा के लिए तैयार किया गया है। बताया स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी प्रमुख घाटों/ सरोवरों पर मेडिकल चिकित्सकों की टीम, एंबुलेंस व्यवस्था सहित स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। अनवरत विद्युत आपूर्ति के साथ घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करा दी गई है।  सभी घाटों एवं सरोवरों/तालाबोऊ पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेटों की तनाती के साथ पुलिस अधिकारी, पुलिस बल, महिला पुलिस, पीएसी बल की भी तैनाती की गई है।अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी स्थान पर यदि कहीं और किसी चीज की तैयारी दिखती है तो समुचित व्यवस्था कराने के लिए भ्रमणशील है। छठ व्रती महिलाओं व उनके साथ आने वाले परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button