Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

लखनऊ:पत्रकार कल्याण कोष की राशि जारी,एलजेए के अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी ने सीएम,सूचना सचिव और निदेशक का आभार जताया

लखनऊ। प्रदेश के प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद ने पत्रकार कल्याण कोष में 80 लाख 31 हजार रुपये जारी किए हैं। यह धनराशि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुदान संख्या-86 के लेखाशीर्षक “सूचना तथा प्रचार” के अन्तर्गत पत्रकार कल्याण कोष में व्यय की जाएगी। इस धनराशि के जारी होने से पत्रकारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सकेगी। यह निर्णय पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे उनकी आर्थिक सुरक्षा में मदद मिलेगी। प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद ने यह धनराशि जारी करते हुए कहा है कि इस धनराशि का व्यय वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही किया जाना चाहिए। सूचना निदेशालय को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह जिस मद से पुनर्विनियोग कर रहा है। उस मद में चालू वित्तीय वर्ष में किसी प्रकार की धनराशि की मांग नहीं करेगा। लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी ने पत्रकारों के हित में लिए गए निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद व सूचना निदेशक विशाल सिंह का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button