सासाराम: रेलवे पुलिस ने एक लाख की अवैध विदेशी शराब की बरामद,टॉयलेट में रखा था शराब, तस्कर गिरफ्तार

सासाराम से सुशील कुमार की रिपोर्ट….
सासाराम रेलवे पुलिस ने अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 03698 डाउन दिल्ली – गया स्पेशल में आगे से तीसरा सामान्य कोच में किसी व्यक्ति के द्वारा अंदर से टॉयलेट का दरवाजा बंद कर शराब रखा गया है,जो खोल नहीं रहा है। प्राप्त सूचना पर निरीक्षक प्रभारी सासाराम संजीव कुमार एवं जीआरपी निरीक्षक सुमन राणा के नेतृत्व में उप निरीक्षक डी एस राणावत के साथ सहायक उप निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह तथा आरक्षी विमलेश कुमार भारती सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सासाराम तथा राजकीय रेल पुलिस सासाराम के उप निरीक्षक विश्वनाथ सिंह के साथ जवानों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त गाड़ी के सासाराम रेलवे स्टेशन पीएफ नंबर 03 पर आने पर आगे से तीसरे सामान्य कोच को चेक किया गया। जिसके टॉयलेट रूम बंद पाया गया। उसे खुलवाने पर एक व्यक्ति मिला जिसने अपना नाम रौनक कुमार बताया। रौनक गया जिले के उम्र 20 बड़की डेल्हा निवासी उमेश चौधरी का पुत्र है। टॉयलेट में सात अदद पिट्ठु बैग तथा तीन अदद झोले कुल 10 अदद बैग बरामद किया गया। सभी बैगों में अंग्रेजी शराब पायी गयी। बरामद शराब की कीमत लगभग एक लाख रूपये बतायी गयी है।




