मऊ:मुख्य राजस्व अधिकारी की मौजूदगी में आदेडीह ग्राम में धान फसल की क्रॉप कटिंग

Report by Satish Kumar Pandey
मऊ। आज दिनांक 24 अक्टूबर को जनपद मऊ के राजस्व ग्राम आदेडीह में धान फसल की क्रॉप कटिंग मुख्य राजस्व अधिकारी श्री दिनेश मिश्र की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। फसल कटाई के दौरान खेत से नमूना लेकर उपज का आकलन किया गया, जिससे आगामी फसल उत्पादन के अनुमान की सटीक जानकारी प्राप्त हो सके। अधिकारियों ने खेतों का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना।मुख्य राजस्व अधिकारी श्री दिनेश मिश्र ने कहा कि “क्रॉप कटिंग का उद्देश्य फसलों की वास्तविक उपज का सही आंकलन करना है ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं और मुआवज़े का लाभ सही रूप में मिल सके। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता हमारी प्राथमिकता है।”इस दौरान अपर सांख्यिकीय अधिकारी, राजस्व निरीक्षक उदय भान यादव, लेखपाल शनी सिंह तथा किसान शकील अहमद भी मौजूद रहे।




