वाराणसी: अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी गायक राजन को पूर्व बीजेपी काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया सम्मानित

by editor sushil Kumar Mishra
वाराणसी।राजन तिवारी देश व विदेश में अपनी भोजपुरी… अपनी संस्कृति को सहेजे हुए। सनातन से ओत प्रोत संगीत देश विदेश में परोस रहे।अंतर्राष्ट्रीय लोग गायक राजन तिवारी को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व काशी प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष व वर्तमान में प्रयागराज जिले के प्रभारी महेश चंद श्रीवास्तव भूरी भूरी प्रशंसा ने करते हुए,आज दीपोत्सव के शुभ अवसर पर मां अन्नपूर्णा की छाया चित्र और गुलदस्ते के साथ यह कहते हुए सम्मानित किया। उन्होंने कि आज भारत की परंपरागत संगीत को राजन तिवारी द्वारा देश नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रस्तुति का आनंद लोग उठा रहे हैं। इसके लिए राजन जी बधाई के पात्र हैं, और हम बाबा विश्वनाथ से यही कामना करते हैं कि यह संपूर्ण संसार में अपने देश की संस्कृति से जुड़ी संगीत की खुशबू बिखेर कर सहभागी बनें रहेंगे। हम सब संगीत प्रेमियों को गर्व है। राजन तिवारी जैसे कलाकारों पर यह कहते हुए महेश चंद्र श्रीवास्तव ने पुनः तहे दिल से बहुत-बहुत बधाई सम्मान और धन्यवाद दिया।




