देवरिया:समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठनों की संयुक्त मासिक बैठक हुआ संपन्न

असगर अली
देवरिया। जनपद में समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठनों युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड और छात्र सभा की संयुक्त मासिक बैठक बृहस्पतिवार को बस स्टेशन स्थित पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी ने की, जबकि संचालन छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने किया। इसमें केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया गया।बैठक में भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर होने का आरोप लगाया गया। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि युवा रोजगार के अभाव में हताश हैं और कई आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। रणवीर यादव ने शासन-प्रशासन में भ्रष्टाचार व्याप्त होने और अधिकारियों-कर्मचारियों के बेलगाम होने का भी आरोप लगाया।रणवीर यादव ने आगे आरोप लगाया कि जनपद में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी खुलेआम वारदात कर रहे हैं जनपद में लगातार हत्याओं का शील शीला चल रहे। इनके शासन काल में अपराधियों में खौफ नाम की चीज नहीं है। जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पुलिस को निरंकुश बना दिया है, जिससे गरीबों को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार पिछड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा सरकार के अत्याचारों से परेशान हो चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए गठबंधन भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगा।बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पंकज वर्मा, देवेंद्र यादव, लारेब रहमान, जावेद अंसारी, विजय यादव, अशोक मद्धेशिया, हैदर अली, वीरेंद्र यादव, सुमित जायसवाल, नीरज विश्वकर्मा, अमित राजभर, विकास यादव, पवन मिश्रा, अनीश कुशवाहा, सुहेल अंसारी, रईस अंसारी, शुभम कुशवाहा, अविरल चौधरी, राहुल कन्नौजिया, रामवृक्ष राजभर, संजीव यादव, नंदन यादव, सोनू पटेल समेत दर्जनों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने युवाओं से संगठित होकर भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करने का आह्वान किया।




