बलियासड़क दुर्घटना
गंगा नदी से दो युवकों का शव मिला

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के भरौली की ओर से बिहार जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो शुक्रवार की देर शाम वीर कुंवर सिंह पुल की रेलिंग तोड़ गंगा नदी में गिर गई थी। राहगीरों की सूचना पर बिहार पुलिस व उसके अधिकारी तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस प्रशासन व एनडीआरएफ की टीम के घंटों प्रयास के बाद क्रेन की मदद से काले रंग की स्कार्पियो को गंगा नदी से निकाला गया। स्कार्पियो पर राजपूताना लिखा हुआ है। गाड़ी का नम्बर BR 44 P 7323 है। नदी से अब तक बिहार के बक्सर जिले के सेमरी थाना क्षेत्र के दुल्हपुर निवासी हर्ष सिंह (30) पुत्र शशि सिंह व अर्जुन सिंह (32) पुत्र संजय सिंह का शव मिला हैं। अभी और को डूबे होने की आशंका पर एनडीआरएफ की टीम तलाश कार्य में जुटी हुई है।




