
गाजीपुर।मिशन शक्ति फेस-5.0 जागरूकता अभियान के क्रम में शुक्रवार को आदर्श शंकर इण्टर कालेज हेतिमपुर में व्यक्तिगत स्वच्छता थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे छात्राओं को वन स्टाप सेन्टर मैनेजर प्रियंका प्रजापति द्वारा व्यक्तिगत स्वच्छता व महावारी के दौरान किस प्रकार की स्वच्छता रखे जिससे बालिकाएं व उनके परिवार के सदस्य रोग मुक्त एवं स्वस्थ रहे इस पर जानकारी दी। वन स्टाप सेन्टर कार्यप्रणाली,बाल अपराध पाक्सो, मानव तस्करी घरेलू हिंसा,दहेज उत्पीड़न, इत्यादि के विषय में जानकारी दी गई।वन स्टाप सेन्टर केस वर्कर सरिता राय द्वारा हब फार वोमेन इम्पारमेंट दत्तक ग्रहण ईकाई व हेल्प लाइन नं० 181,1090,1076,1098 के विषय में बताया गया व कार्यालय सहायक सुनीता सिंह द्वारा कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, व अन्य विभागीय योजनाओ की जानकारी दी गयी।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम यादव,ओम प्रकाश यादव,वशिष्ट सिंह यादव व अन्य समस्त अध्यापकगण आदि उपस्थित रहे।




