Slide 1
Slide 1
देवरियाधर्म

देवरिया:घाटों पर उमड़ा जनसैलाब,उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ समापन

असगर अली
देवरिया। लोक आस्था का महापर्व छठ मंगलवार की भोर में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। व्रती महिलाएं और पुरुषों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। जनपद के प्रमुख घाटों जैसे हनुमान मंदिर पोखरा, परमार्थी पोखरा, सोमनाथ मंदिर तालाब, भुजौली, रामपुर कारखाना, बरहज, रुद्रपुर, सलेमपुर, लार, भाटपार रानी रानी पोखरा,भागलपुर, भटनी, गौरी बाजार और बनकटा में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के घाटों पर भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आज भोर सूर्योदय से पहले ही व्रती महिलाएं और उनके परिजन घाटों पर पहुंच गए थे। बूंदा बांदी के बीच महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर सिर पर प्रसाद, फल और ठेकुआ से भरी डलिया लेकर विधि-विधान से पूजा की। घाटों पर छठ मइया के मधुर गीतों और भक्तिमय माहौल ने पूरे वातावरण को पावन बना दिया।भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन मुस्तैद दिखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button