Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ:स्व रमाकांत पांडे जीवन में संघर्षों से लड़कर मुकाम पर पहुंचे : ऋषिकेश

ब्राह्मण विकास परिषद ने आयोजित की शोक सभा

जिला संवाददाता /मऊ।ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ के कार्यालय चंद्रभानपुर निकट पंचदेव मंदिर पर आज ऋषिकेश पांडेय की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें ब्राह्मण विकास परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय रमाकांत पाण्डेय को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि स्वर्गीय पांडेय जी बहुमुखी  प्रतिभा के धनी थे। जीवन में संघर्षों से लड़कर इस मुकाम पर पहुंचे थे। शिक्षक की भूमिका से जीवन प्रारंभ किया और शिक्षा जगत एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में अपनी सहभागिता दी ।  पूर्व महामंत्री मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि  पक्ष के पहाड़ थे और अपने पूरे जीवन काल में सजातीय बंधुओ एवं विभिन्न लोगों के लिए भी कार्य किया किया। उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे, डॉक्टर सर्वानंद पाण्डेय ने गद्य एवं पद्य के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पंकज कुमार उपाध्याय ने बताया कि  सामाजिक सरोकारों के पर्याय थे। ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ को संगठित करने में उनकी महान भूमिका थी । अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पड़ोसी धर्म का निर्वहन उन्होंने बहुत ही सुंदर ढंग से  किय।
परिषद के महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने उनकी स्मृतियों को याद करते हुए बताया कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे।  विजय प्रकाश तिवारी शरद कुमार पांडेय अशोक कुमार मिश्रा विनीत कुमार पाण्डेय गोपाल दुबे  एडवोकेट सतीश कुमार पाण्डेय आदि ने श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन परिषद के महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button