Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेशक्राइम

आजमगढ़:मेंहदी लगाने गई ब्यूटी पार्लर संचालिका गायब

गोविंद लाल शर्मा/ आजमगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली सालेहा खातून तीन दिनों से लापता हैं। 25 सितंबर को एक संदिग्ध कॉल पर वह मेंहदी लगाने के बहाने राजा मुबारक शाह मस्जिद के पास पहुंची थीं, जहां एक अज्ञात युवती उन्हें ले गई। उसके बाद से उनका मोबाइल बंद है और परिवार चिंता में डूबा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर अपील जारी कर सालेहा को सुरक्षित घर पहुंचाने की गुहार लगाई है।सालेहा खातून मोहल्ला इस्लामपुरा, पोस्ट मुबारकपुर की निवासी हैं। वह सरफुद्दीन अहमद की पुत्री हैं और स्थानीय स्तर पर ब्यूटीपार्लर चलाती हैं। शादी-विवाह के मौकों पर घर-घर जाकर मेंहदी लगाने का काम करती हैं। 25 सितंबर को दोपहर में उन्हें एक फोन कॉल आया, जिसमें किसी ने मेंहदी लगाने के लिए बुलाया। कॉलर ने एक एड्रेस दिया, जो सालेहा को बाहर का लगा। संदेह होने पर उन्हें राजा मुबारक शाह मस्जिद के पास बुलाया गया। सालेहा ने अपने पिता के साथ सुबह करीब 10 बजे वहां पहुंचकर काम शुरू किया। कुछ ही देर बाद एक युवती उन्हें ले गई।लगभग एक घंटे बाद सालेहा ने घर पर फोन किया और बताया कि उनका मोबाइल चार्ज नहीं है, लेकिन वह थोड़ी देर में घर लौट आएंगी। उसके बाद उनका फोन बंद हो गया और वह गायब हो गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button