
बुलंदशहर। सिकन्द्राबाद कोतवाली नगर क्षेत्र के खुर्जा रोड पर नाले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान मृतक की पहचान विपिन निवासी सलेमपुर कायस्थ के रूप में हुई। विपिन पेशे से ई-रिक्शा चालक था। परिजनों के अनुसार विपिन पिछले 3 दिनों से घर से लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया था।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लगातार अज्ञात शव मिलने की घटनाओं से आम जनता का पुलिस प्रशासन पर से विश्वास कमजोर हो रहा है। लोग घटनाओं पर अंकुश लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट: मोहित त्यागी




