बलिया
बलिया : विश्व व्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने किया प्रबुद्ध वर्ग से संवाद

राजेश महाजन/बलिया। विश्व व्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ सेवा पखवाड़ा में प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम में आमंत्रित पदाधिकारियों ने पूरा दम खम के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ०शलभ मणि त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा का जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा नागदा सोनी तिवारी अन्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला संरक्षक अतुल कुमार पाठक विश्व व्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ के जिलाध्यक्ष हरे राम दूबे के द्वारा अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। मंडल-अध्यक्ष आजमगढ़- विद्या सागर दूबे,ब्लाक-अध्यक्ष बेलहरी- सुमित चौबे,धनंजय दूबे,अमरनाथ मिश्रा,एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे




