
बाएं से दाएं कार्यक्रम संयोजक दीपक अग्रवाल समाज की प्रधानमंत्री डॉ रचना अग्रवाल तथा सभापति संतोष अग्रवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए
सुशील कुमार मिश्रा/ वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा श्री अग्रसेन जयंती समारोह 22 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस उपलक्ष में शनिवार को मैदागिन स्थित समाज कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य संयोजक दीपक अग्रवाल, सभापति संतोष अग्रवाल तथा प्रधानमंत्री डॉ रचना अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन श्री अग्रसेन की प्रतिमा मैदागिन चौराहा के पास वाटिका पर सभी अग्रवाल संस्थाओं द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही 22 सितंबर को रात्रि 8:00 बजे अपने कुलदेवी महालक्ष्मी जी का श्रृंगार एवं पूजन लक्ष्मी कुंड स्थित मंदिर में किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक दीपक अग्रवाल ने बताया कि नव श्रीजीत महारानी माधवी अग्रसेन भवन चौखंबा में व्यावसायिक शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने हेतु प्रारंभ करने से पहले सुंदरकांड का पाठ 11 कन्याओं का पूजन बुधवार दिनांक 24 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा। 25 सितंबर को रात्रि 7:00 से श्री गणेश मंडपम नाती इमली में डांडिया एवं गरबा नाइट का आयोजन समाज सेवा विभाग श्री अग्रसेन महिला समिति के द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा 22 सितंबर को भी अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा शापुरी मॉल बांसफटक से प्रस्थान करेगी जो मुख्य मार्ग चौक, ज्ञानवापी, नीचीबाग, बुलानाला होते हुए श्री अग्रसेन वाटिका पहुंचकर समाप्त होगी जहां अग्रवाल बंधुओं द्वारा श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा पर समाज के पदाधिकारी एवं सभासदों द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा। तत्पश्चात शोभायात्रा में शामिल सभी अग्रवाल बंधु श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में पहुंचकर अग्रसेन जयंती समारोह के आयोजन में भाग लेंगे। कार्यक्रम में श्री अग्रसेन जयंती समारोह में समाज के मानदेय अग्रवाल बांधों को जिन्होंने समाज में उल्लेखनीय सेवा अपनी प्रदान की है उन्हें श्री अग्रसेन रत्न से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल, आबकारी मंत्री , उत्तर प्रदेश सरकार होंगे तथा कार्यक्रम का उद्घाटन नीरज बोरा, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सचेतक भाजपा विधान मंडल होंगे। इसके अलावा समस्त विद्यालय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी उक्त अवसर पर की जाएगी।




