
शिबू खान
फतेहपुर। भाजपा के नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष्य में फतेहपुर के भाजपा कार्यालय में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर ढोल-नगाड़ों के साथ पार्टी पदाधिकारियों ने खुशी मनाई।कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया और पटाखे भी छोड़े। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिला महामंत्री नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, अर्चना त्रिपाठी, जिला मंत्री कुलदीप भादौरिया, पुष्पा, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अमित शिवहरे, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष जसवंत गिहार सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर पार्टी नेतृत्व की सफलता और उपलब्धियों का जश्न मनाया।




