Slide 1
Slide 1
कृषिवाराणसी

वाराणसी:पोषण सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी द्वारा फॉर्मर फर्स्ट परियोजना के अंतर्गत रिन्यू हब परिसर ग्राम पनियरा में पोषण सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समन्वयक एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ नीरज सिंह ने महिला किसानों को पोषण सुरक्षा हेतु संतुलित आहार का प्रयोग करने पर बल दिया जिसमें प्रतिदिन प्रति व्यक्ति अपने आहार में 350 ग्राम पत्ती, जड़ एवं फली वाली सब्जियां सम्मिलित करें। प्रधान वैज्ञानिक डॉ डी आर भारद्वाज ने कहा कि गृह वाटिका बनाकर बचत एवं स्वास्थ्य उत्तम करनें तथा समूह में फूल, माला, अचार, मसाला एवं बीज प्रसंस्करण को अपनाकर आय में वृद्धि एवं  स्वरोजगार कर सकती हैं। इसी क्रम में प्रधान वैज्ञानिक डॉ एस के सिंह ने कार्बनिक विधि से सब्जियां उगाने,केचुआ खाद बनाने एवं कीट पतंगो के रोकथाम के लिए नीम का तेल, ट्रैप, प्रकाश प्रपंच का प्रयोग करने। इस अवसर पर महिला किसानों को सहजन का पौधा एवं किचन पैकेट का वितरण किया गया। धन्यवाद ज्ञापन रिन्यू एनर्जी फाउंडेशन के संदीप सिंह ने किया। सहयोग तकनीकी अधिकारी अजय कुमार यादव, यशपाल सिंह, प्रमोद सिंह एवं विवेक सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button