Slide 1
Slide 1
वाराणसीस्पोर्ट्स

वाराणसी:Ring Tennis Federation of India की सचिव बनीं मनीषा रानी

सुशील कुमार मिश्र (वाराणसी)। लखनऊ
के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय रिंग टेनिस प्रतियोगिता के दौरान Ring Tennis Federation of India की जनरल बॉडी मीटिंग सम्पन्न हुई। उत्तर प्रदेश की सक्रिय सहभागिता एवं महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए हर्ष मधोक को उपाध्यक्ष तथा  मनीषा रानी को संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित किया गया।बैठक में संगठन के चेयरमैन  मुकुल यादव, अध्यक्ष  ललित कुमार कलाल, महासचिव  के.आर.वी. श्याम सुन्दर एवं डॉ. तेजराज सिंह उपस्थित रहे।चुनाव अधिकारी मोहम्मद हनीफ ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की। इस दौरान वर्ष 2025-26 के बजट प्रस्ताव भी पारित किए गए।इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों एवं अधिकारियों ने दोनों पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी।यह जानकारी रिंग टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संयोजक नीलैश कुमार मिश्रा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button