Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी :  नगरनिगम की अनदेखी में फंसी 29 फर्में की गई ब्लैकलिस्ट

धरोहर राशि व टेंडर फीस जमा किए बिना ही किया था निविदा में प्रतिभाग

अजीत पांडेय/वाराणसी। टेंडर प्रक्रिया के दौरान लापरवाही व नियमों के उल्लंघन को नगर निगम ने गंभीरता से लिया है। इस क्रम में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर सामान्य अभियन्त्रण विभाग ने ऐसी 29 फर्मों और संस्थाओं को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट (काली सूची) में डाल दिया है, जिन्होंने धरोहर राशि (ईएमडी) और टेंडर फीस जमा किए बिना ही निविदा में प्रतिभाग किया था। दरअसल, निगम द्वारा आमंत्रित निविदाओं में संबंधित फर्मों के लिए ईएमडी की धनराशि और टेंडर फीस जमा करना अनिवार्य था। इसके बावजूद कई ठेकेदारों और संस्थाओं ने इन वित्तीय औपचारिकताओं को पूरा किए बिना ही निविदा में हिस्सा ले लिया। आंतरिक जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद, निगम ने इसे सरकारी प्रक्रिया में बाधा डालने और नियमों की खुली अवहेलना माना है। सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन ने इन फर्मों को काली सूची में डाल दिया है। नगर आयुक्त की इस बड़ी कार्रवाई से उन ठेकेदारों में हड़कंप मची हुई है जो अब तक टेंडर प्रक्रिया को हल्के में ले रहे थे। सामान्य इंजीनियरिंग विभाग का कहना है कि भविष्य में भी पारदर्शिता से समझौता करने वाली फर्मों पर इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये फर्में हुई ब्लैकलिस्ट: 1 मे.. बीएलडी कन्स्ट्रक्शन एंड सप्लायर, 2  मे. मां गंगा कन्स्ट्रक्शन, 3. मे. शान्ति इ.प्रा. 4. मे. देव इ.प्रा. 5. मे. श्रीराम डेवलपर्स 6. मे. कुशाग्र इ.प्रा. 7. मे. सिद्धार्थ कन्स्ट्रक्शन  8. मे. बाबा विश्वनाथ ट्रेडर्स 9. मे. विराज इ.प्रा. 10. मे. आरके कन्स्ट्रक्शन  11. मे.रवि नारायण सिंह  12. मे. श्री बद्री विशाल विभु इ.प्रा. 13. मे. बनारस एसोसिएट  14. मे. राज एसोसिएट  15. मे. श्री जी इन्फ्रा  16. मे. श्री विकास इ.प्रा. 17. मे. इन्द्रपमा कन्स्ट्रक्शन  18. मे. कुश इ.प्रा. 19. मे. वैष्णों इ.प्रा.  20. मे. बालाजी इ.प्रा.21. मे. त्रिदेव इ. प्रा.  22. मे. सुषमा कन्स्ट्रक्शन  23. मे. अयांश इ. प्रा. 24. मे. सिद्धि इ. प्रा. 25. मे. धाम इ. प्रा. 26. मे. आरपी इ. प्रा. 27. मे. श्री विष्णु इ. प्रा. 28. मे. अजा कन्स्ट्रक्शन  29. मे. कृष्णा इ.प्रा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button