Slide 1
Slide 1
आजमगढ़राजनीति

आजमगढ़:विश्वकर्मा एकीकरण का आयोजन

गोविंद लाल शर्मा
आजमगढ़। स्वर्णकार समाज एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के संयुक्त नेतृत्व में शहर के ऑफिस गंज मोहल्ले  स्वर्णकार धर्मशाला में एक विश्वकर्मा एकीकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था कार्यक्रम  से पूर्व श्री भगवान विश्वकर्मा जी के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर  कार्यक्रम शुभारंभ किया गया अध्यक्षता केशव प्रसाद सेठ एवं संचालन कवि एवं साहित्यकार राजकुमार स्वर्णकार ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतीथी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज को एक जुड़ता एवं आर्थिक राजनीतिक सामाजिक ताना-बाना को मजबूत करने का वक्तव्य देते हुए कहा कि समाज में फैली हर कुर्तियों से हम लोगों को लड़ना होगा हम भगवान विश्वकर्मा के वंशज हैं जिसमें ठठेरा कसेरा ताम्रकार बढई लोहार स्वर्णकार कुंभकार प्रजापति नाई आदि अतीपिछड़ा वर्गों को एक साथ जोड़ कर एक मजबूत किले का आज हम लोगों को संकल्प लेना होगा तभी हम लोगों की कार्य योजनाएं सफल होगी कार्यक्रम में अगली कड़ी में वक्ताओं के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, आरटीआई प्रमुख पतरू विश्वकर्मा, कार्यक्रम के संयोजक सोहनलाल वर्मा, व्यापार मंडल आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष पद्माकर लाल वर्मा, रूपेश विश्वकर्मा समेत अन्य अतिथिगण मान्यों ने विश्वकर्मा एकीकरण पर जोर दिया युवा साथियों को आगे बढ़कर का हिस्सा लेने का आवाहन करते हुए कार्यक्रम में कुछ बच्चों द्वारा योग आसन स्वास्थ्य संबंधित प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी लोगों का मन मोह लिया सभी लोगों ने एक स्वर में बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हर प्रकार से मदद करने का आश्वासन दिया गया उन बच्चों को बहुत जल्द ही राष्ट्रीय लोग जनशक्ति पार्टी के नेतृत्व में सम्मानित करने का घोषणा किया गया !कार्यक्रम में उपस्थित सर्वश्री:-रजनीश विश्वकर्मा, मोनू विश्वकर्मा स्टार, रामलगन विश्वकर्मा, सोनू पहलवान, उमेश स्वर्णकार, आदर्श स्वर्णकार, पूर्णवासी ठठेरा, संतोष ठठेरा, डा वीकेंनदर विश्वकर्मा , विनोद स्वर्णकार, लालता सोनार, इंद्रेश वर्मा, राज ठठेरा, राजकुमार विश्वकर्मा समेत सैकड़ो सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button